दीदारगंज -आजमगढ़ सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मार्टीनगंज के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मार्टीनगंज की आशा बहनों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों से संबंधित जिलाधिकारी के नाम का पत्रक तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर दिवसाधिकारी को सौपा आशा बहनों की मांग है कि वर्ष 2024व2025 यानी दो वर्ष बीत गए लेकिन हम आशा बहनों को अबतक सिर्फ 6से 7महीने का ही टी0बी0आई का भुगतान मिला है, वर्ष 2024में हम आशा बहनों द्वारा एक एक घर जाकर दिन रात आभा कार्ड बनाया गया लेकिन अभी तक आभा कार्ड का पारिश्रमिक हम लोगों को नहीं मिला,मार्च 2026से मई 2026तक का हम बहनों का मानदेय बकाया था दो महीने का मानदेय आया पर उसमें कटौती करदी गई संबंधित कर्मचारियों से पूंछने पर यह बताया गया कि दिक्कत थी इस वजह से दूसरे का पैसा दूसरे के खाते में चला गया ।आशा बहनों ने मांग की है कि हम बहनों का जो भी बकाया पारिश्रमिक हैं उसका भुगतान कराने की कृपा की जाए।इस अवसर पर कुसुम सिंह,संगीता देवी, विंदू यादव, अर्चना,निशा, पूनम सिंह, चंद्र कला2, अनीता, कांति देवी,ममता देवी,सरिता,आरती आदि उपस्थित थीं।
