लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील के उपजिलाधिकारी पद पर मंगलवार को नंदिनी शाह ने पदभार ग्रहण किया। उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत राजकुमार बैठा के कार्यों से अधिवक्ताओं में काफी नाराजगी थी काफी दिनों से अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत चल रहे थे।उनका स्थानांतरण उपजिलाधिकारी न्यायिक बूढ़नपुर के पद पर कर दिया गया ।6माह से अवकाश पर चल रही नंदिनी शाह को लालगंज उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया।नंदिनी शाह 2018 बैच की पीसीएस है ।पूर्व में उपजिलाधिकारी न्यायिक लालगंज के पद पर कार्य कर चुकी है।जनपद की विभिन्न तहसीलों में भी सेवा दे चुकी है।पदभार ग्रहण करने के बाद एक भेंट में बताए कि मेरा प्रयास रहेगा तहसील क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध हो। शासन की मंशा के अनुसार राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण, जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय तथा जनशिकायतों का प्रभावी समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को मजबूत बनाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
