अभियुक्त की निशानदेही पर 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद।*
वायरल वीडियो में अभियुक्त द्वारा “03 अवैध असलहे रखने” की बात कहने से क्षेत्र में फैला था भय का माहौल।*
अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित 25 अभियोग पंजीकृत।*
थाना सरायमीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय
सरायमीर आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वीडियो वायरल करने वाले हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद कर विधिक कार्यवाही की गई। दिनांक 23 मई 2026 को प्र0नि0 भुवनेश कुमार चौबे मय हमराह द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्त, गो-तस्कर एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय के हिस्ट्रीशीटर 31ए एहसान खान पुत्र मतीउद्दीन निवासी ग्राम छित्तेपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पास 03 अवैध असलहे रखने की बात कह रहा है। उक्त वायरल वीडियो से क्षेत्र में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त था।पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एहसान खान जनपद जौनपुर के थाना सरायख्वाजा क्षेत्रान्तर्गत दुल्हा हत्या काण्ड के पीड़ित पक्ष के गांव बड़ौर में मौजूद है तथा उक्त असलहों से किसी संज्ञेय अपराध को कारित कर सकता है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को पूछताछ हेतु थाना सरायमीर लाया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा पहले टालमटोल किया गया, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास एक अवैध असलहा व कारतूस ग्राम छित्तेपुर स्थित सलीम की बाग में पुराने बंद पड़े ट्यूबेल में छिपाकर रखे गये हैं। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद किया गया। बरामद असलहा एवं कारतूस के संबंध में वैध प्रपत्र मांगने पर अभियुक्त कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त एहसान खान पुत्र स्व0 मतीउद्दीन निवासी ग्राम छित्तेपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 02:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त एहसान खान पुत्र स्व0 मतीउद्दीन निवासी ग्राम छित्तेपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के पास से पुलिस ने 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद किया। अभियुक्त पर मु0अ0सं0 563/2003 धारा 147/148/149/504/506/323/342/427 भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 109/2006 dhara 153A भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 204/2008 धारा 143/323/504/506 भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 1627/2009 धारा 153A भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 177/2010 धारा 143/188 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 178/2010 धारा 153B/505 भादवि व राष्ट्रीय ध्वज अपमान अधिनियम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ मु0अ0सं0 367/2010 धारा 188 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 487/2010 धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 108/2013 धारा 147/323/336/341/427 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 109/2013 धारा 147/323/336/506/341 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 191/2015 धारा 147/294/323/504/506 भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ मु0अ0सं0 455/2015 धारा 147/148/149/352/504/307 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 29/2016 धारा 145/188/341/504/506 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 131/2020 धारा 143/353/336/504/427/436 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
15. मु0अ0सं0 136/2020 धारा 147/148/149/332/353/336/427/504/120B/279/188/34 भादवि व 7 CLA एक्ट व 3 महामारी अधिनियम थाना तरवां जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 123/2021 धारा 188/269/270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 093/2020 धारा 188/269/270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 168/2021 धारा 188/269/270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 417/2018 धारा 384/385/506 भादवि थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़। मु0अ0सं0 419/2018 धारा 384/385/506 भादवि थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ मु0अ0सं0 179/2021 धारा 147/354/427/452/504/506/120बी भादवि व 3(1)(द)(ध) व 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ मु0अ0सं0 180/2021 धारा 147/148/149/332/504/506/120बी भादवि व 3(1)(द)(ध) व 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट व लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ मु0अ0सं0 181/2021 धारा 147/148/149/332/504/506/353/223/511/307/188 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 63/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/5/25/27/30 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़। मु0अ0सं0 132/2026 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।कुल 25 मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 भुवनेश कुमार चौबे, उ0नि0 विद्याकान्त सिंह, हे0का0 धीरज मिश्रा, रि0का0 संदीप जायसवाल, रि0का0 महेश तिवारी एवं रि0म0का0 कुसुम सिंह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ शामिल थे।
