फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया सीओ किरन पाल सिंह और कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 18 मामले आए जिसमें 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग की चार संयुक्त टीम गठित कर संबंधित कर्मचारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।थाना परिसर में राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपालों ने अपने-अपने क्षेत्र की शिकात को लेकर अलग अलग गांव में रवाना हुए जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
