माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल पुलिस चौकी पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक कर पुलिस द्वारा रश्म अदायगी कर दी गई।बैठक में राजस्व और नगर पंचायत का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ ही साथ कुर्बानी वाले चिन्हित गावो का कोई भी संभ्रांत व्यक्ति नहीं पहुंचा। माहुल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोलनापुर, जगापुर, निजामपुर, मक्खापुर, मखदुमपुर, रसूलपुर अहमद अली, माहुल आदि गांवों में बड़े पैमाने पर बकरीद पर्व पर कुर्बानी होती है। इस क्षेत्र के ज्यादातर गांव मिश्रित आबादी वाला अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में बकरीद पर शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए बैठक तो बुलाई गई पर इस बार की बैठक में न तो राजस्व विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी ही रहा और न ही नगर पंचायत का।ज्यादातर गावो के लोगों को इसकी सूचना तक नहीं हो सकी। जिससे लोग नहीं पहुंचे और मात्र 10 लोगों को बुला कर रस्म अदायगी कर ली गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी का कहना है कि क्षेत्र में नहीं हूं त्यौहार पर शांति और सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।।
