फरिहा आजमगढ़ जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा-निजामाबाद मार्ग पर आज शुक्रवार के दिन सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी बंकेश मिश्र पुत्र सुरेश मिश्र अपनी मोटरसाइकिल से फरिहा चौक से निजामाबाद की तरफ जा रहे थे इसी दौरान फरिहा-निजामाबाद रोड पर तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि बंकेश मिश्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े घटना की सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्र अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक बंकेश मिश्र, गंभीरपुर क्षेत्र के पत्रकार अशोक मिश्र के चचेरे भाई थे घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर फरिहा चौकी पर खड़ा करा दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है स्थानीय लोगों का कहना है कि फरिहा-निजामाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
