माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल पवई मार्ग पर अशरफिया इंटर कॉलेज के समीप सोमवार रात गुमटी का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नकदी और उसमें रखी पान सामग्री पर हाथ साफ कर दिया।मंगलवार सुबह जब गुमटी मालिक द्वारा घटना की जानकारी होने के बाद डायल 112 की पुलिस के साथ ही साथ चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ने मौके पर पहुंच कर जॉच पड़ताल शुरू कर दिया। क्षेत्र के चकमकसूदजहां गांव निवासी दिव्यांग प्रदीप कुमार माहुल पवई मार्ग पर अपने गांव के समीप गुमटी में रख कर पान सामग्री, गुटखा, कुरकुरे बिस्किट आदि बेचते है। जिससे वे अपना और परिवार का जीवन यापन करते है। रात में वे गुमटी में रखे दुकान का ताला बंद कर घर चले गए रात में पता नहीं कब अज्ञात चोर आए और गुमटी की बगल की खिड़की में लोहे के रॉड को घुसाकर सिटकिनी उखाड़ दिया और गुमटी में घुसकर गल्ले में रखा गुटखा पान मसाला, सिगरेट और 2000 रुपया नकद उठा ले गए।मंगलवार सुबह जब प्रदीप अपनी दुकान खोलने आया तो इस घटना की जानकारी हुई। उसके अनुसार इस घटना में उसे 10 हजार रूपये की क्षति हुई है।।
