फूलपुर आजमगढ़ स्थित मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है।मंगलवार को प्रशासन ने अभियान चलाया और अतिक्रमण को हटवाया।इस दौरान तहसील मुख्यालय से लेकर जगदीशपुरपुल तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।वही स्थाई रूप से किए गए अवैध अतिक्रण को हटाने के लिए प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगो को बुधवार तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दिया।एसडीएम अशोक कुमार,तहसीलदार राजीव कुमार,सीओ किरन पाल सिंह,और लेखपालों को लेकर पुलिस फोर्स के साथ मुख्य मार्ग, रोडवेज,शंकर तिराहा और जगदीशपुरपुल तक अतिक्रमण के चलते सिकुड़ी सड़कों के किनारे से हाथ ठेला,ऑटो,ए रिक्शा,और फूटपथ पर लगाई गईं अस्थाई दुकानों को तत्काल हटवा दिया।स्थाई रूप से अवैध कब्जादार को कब्जा हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी गई।एसडीएम ने सभी लोगो से अपेक्षा की है कि यथा शीघ्र सड़क के दोनों तरफ पार्टियों पर अवैध कब्जा हटा ले अन्यथा बुलडोजर की कार्यवाही की जाएगी।इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा।कुछ दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण को हटाने में जुट गए।देर शाम तक अतिक्रमण हटाने का कार्य चलता रहा।
