मुबारकपुर , आज़मगढ़ विधानसभा मुबारकपुर के सपा कार्यालय पर पीडीए समाज के लोगों के सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए जातिवार संगठनों के अध्यक्ष गण की बैठक संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुये विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई मे हम सभी पीडीए समाज के लोगों को मिलकर लड़ना है । हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के हर वर्ग की लडाई को लड़ रहे हैं । हम सभी लोगों संकल्प लेना है कि 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनाना है । हरेंद्र प्रजापति सीताराम चौहान कपिल देव मौर्य ओमप्रकाश राजभर अवनीश कुमार अच्छे लाल विश्वकर्मा चंद्रशेखर सोनकर जितेंद्र सोनकर गौरव कुमार हरिश्चंद्र नेताजी कैलाश पासवान आदि लोगों ने संबोधित किया और आगामी 2027 के चुनाव में सामाजिक न्याय की समाजवादी सरकार बनाने के लिए अपने अपने समाज में जागरूकता अभियान चलाकर आदरणीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया । बैठक की अध्यक्षता शोभनाथ यादवऔर संचालन बहादुर यादव ने किया ।
