माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर में जुलाई 2025 में सगे भाई का गला काटकर हत्या करने के प्रयास के आरोपित युवक को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक अंजनी कुमार अम्बेडकर नगर जिले के राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव का रहने वाला है।उसका सगा भाई अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में रहता है। 14 जुलाई 2025 को अंजनी ने आपसी झगड़े में अपने सगे भाई अमित के गले को धारदार हथियार से काट कर हत्या करने की कोशिश के बाद फरार हो गया था। जरिए मुखबिर सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल पुलिस बल के साथ आरोपित युवक अंजनी को उसके घर से गिरफ्तार कर रविवार को उसका चालान कर दिया।।
