लालगंज (आजमगढ़)रेल पथ निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को लालगंज व देवगांव में संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पद यात्रा निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग रेल पथ निर्माण की मांग वाली तख्तियां ले कर चल रहे थे। लालगंज को आजमगढ़ वाया वाराणसी रेल मार्ग से जोड़ने की मांग काफी लम्बे समय से की जा रही है वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनावी रैली के दौरान भाजपा प्रत्याशी को जिताने पर रेलवे लाइन बिछाने का आश्वासन दिया था।रेलवे लाइन की आश में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को जीता कर लोकसभा में भेज दिया। उसके बाद रेलवे लाइन बिछाने का सर्वे कराया गया जो ठंडे बस्ते में पड़ गया।कुछ वर्षों बाद पुनः सर्वे कराया गया इस सर्वे में रेलवे लाइन की मांग का अलख जगाने वाले लालगंज को छोड़कर अन्य क्षेत्र से रेलवे लाइन बिछाने का सर्वे कर दिया गया ।जिससे कंजहित, देवगांव, लालगंज, गोसाईंकीबाजार सहित अन्य क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।आक्रोश को देखते हुए राजेश शुक्ला ने रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया ।समिति चरण बद्ध तरीके से संघर्ष कर रही है।जिसके क्रम में आज शनिवार को देवगांव में बुढ़ऊ बाबा मंदिर से नहर तक लालगंज में परशुराम तिराहा से मसीरपुर मोड़ तक पद यात्रा किया गया।मोड़ पर पदयात्रा की समाप्ति पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कई लोगों नेआभार व्यक्त करते हुए संघर्ष में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज, चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव,समर बहादुर सिंह,अमर नाथ सिंह, उद्धव सिंह,संतोष कुमार राय, प्रमोद सरोज पूर्व प्रमुख, राजनरायन यादव,विद्युत चौरसिया,मनोज साहू,संजय शुक्ला,कमलेश पाल,राजनाथ यादव,नीरज सिंह, तेज़बहादुर सिंह,सुनील कुमार गुप्ता,आनंद यादव,अवधेश सेठ,अमित कन्नौजिया,इरफान अंसारी सहित सैकड़ो लोग हाथों में तख्तियां ले कर चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था हेतु चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ लगे थे।
