सगडी आजमगढ़ सगड़ी तहसील अंतर्गत प्रा वि भुवना बुजुर्ग में आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्री और खतौनी में नामों की गड़बड़ी को लेकर शिकायत सामने आई। लेखपाल की लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से चौपाल में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ स्थित भुवना बुजुर्ग गांव में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों और किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री तथा खतौनी में नामों की गड़बड़ी की शिकायत की। मामले की जांच में सामने आया कि संबंधित लेखपाल द्वारा संशोधन न करते हुए रिपोर्ट भी नहीं लगाई गई, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुआ। लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। साथ ही तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे विद्युत विभाग की भी शिकायत मिली डी एम ने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव में हुए विकास कार्यों का भी जायजा लिया। और कार्यों में पारदर्शिता बरतने को कहा इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
