दीदारगंज -आजमगढ़ मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत छित्तेपुर गांव में पांच मई से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना जो अब आमरण अनशन में तब्दील हो गया है जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी एहसान कर रहे हैं पांच मई को धरना की शुरुआत होने से पहले ही धरना स्थल पर सरायमीर थाना के कुछ पुलिस कर्मी पहुंचे और वहां पर धरने की तैयारी हो रही थी उस समय एहसान खान नमाज पढ़ने मस्जिद में गए हुए थे और कुछ समय के बाद धरना स्थल पर आए। इसी बात को लेकर एक हिंदी समाचार पत्र ने ( पुलिस को देखकर धरने पर बैठे लोग भाग निकले ) शीर्षक से 6 मई को खबर प्रकाशित हुई थी। एहसान खान ने कहा कि धरना स्थल से कोई भागा ही नहीं था और मौके पर न तो कोई उक्त समाचार पत्र का प्रतिनिधि ही आया था।इस तरह की भ्रामक झूठी खबर का एहसान खान ने कड़े शब्दों में विरोध किया और धरना में सम्मिलित समर्थको के साथ उक्त अखबार की प्रतियां जलाई तथा अखबार के सरायमीर सम्बाददाता के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की सम्पादक से मांग की है।अगर सरायमीर संवाददाता को अतिशीघ्र नहीं हटाया गया तो हम पूरे प्रदेश में समाचार पत्र की प्रतियां जलाएंगे।
