फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव के पास टेउगा नहर मोड़ पर बृहस्पतिवार को रात 9: 30 बजे के करीब सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।उसके मित्र को हल्की चोट आई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल में उसकी पत्नी,माता और पिता पहुंच गए।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के क़ासिमपुर गांव निवासी संदीप यादव (32)और उसका मित्र संतोष यादव बाइक से शादी समारोह से घर वापस जा रहे थे।बाइक संदीप चला रहा था उसका मित्र संतोष यादव पीछे बैठा था।संतोष ने बताया कि जैसे ही टेऊगा नहर पुलिया मोड़ के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई।हादसे में संदीप के सर में काफी चोटें आयी।संदीप मुंबई में रहकर ट्रेलर चलाता था। वह अभी बुधवार को ही मुंबई से अपने घर आया हुआ था।संदीप चार भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था।उसके दो पुत्र है,उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी।इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
