आजमगढ़ थाना मुबारकपुर क्षेत्र के अंतर्गत बनकट चौकी पर अब 2023 बैच के उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने कमान संभाल ली है। पुलिस महकमे में हुए फेरबदल के तहत उन्हें चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है। सौरभ सिंह की पहचान तेजतर्रार और ईमानदार अधिकारी के रूप में है। थाना मुबारकपुर पर तैनात रहते हुए उन्होंने कई घटनाओं का अनावरण किया था, जिससे क्षेत्र में उनकी सक्रियता और कार्यशैली की चर्चा रही। इसी कार्यक्षमता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें बनकट चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। चौकी इंचार्ज बनने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी और अपराधियों पर नकेल कसेगी।
