फूलपुर आजमगढ़ नवागत कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाएगा।साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी।महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम और पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर किया जाएगा।आम जनता के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना। और थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाएगा।
