फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में हीट वेव का असर अब बढ़ रहा है दिन में गर्म तेज हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।हवा की गति अधिक होने के कारण दिन में सड़कों पर धूल भी उड़ रही है।कस्बा के मुख्य सड़को सन्नाटा रहा ऑटो चालक पेड़ के नीचे आराम फरमाते दिखे।जरूरी काम से दिन में घर से बाहर निकले लोगों को लू के थपेड़ों ने झेला दिया।सुबह आठ बजे के बाद से ही तेज धूप से लोग परेशान दिखने लगे दोपहर में चली लू के कारण सड़कों पर भीड़ कम दिखी।हवा की रफ्तार भी तेज रही।लग्न का सीजन होने के बावजूद लोग दिन में निकलने से परहेज कर रहे है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों के लिए भी हीट वेव की चेतावनी जारी की है।इस लिए इस सप्ताह लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम दिख रही है।बाजारों में 11बजे के बाद सन्नाटा पसरा रहता है। तल्ख धूप एवं गर्म हवाओं के चलते मजदूर वर्ग मेहनत करने से किनारा कस रहा है।काम कम होने के चलते लोग दिहाड़ी मजदूरों से काम करवाना बंद कर दिया है।अल्ताफ अहमद ने बताया कि घर के बाहर बरामदा निर्माणधीन है तेज धूप के चलते निर्माण कार्य बंद करवा दिया है।
