लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर के चंद्रशेखर आजाद नगर मोहल्ले में स्थित भगवान परशुराम के मंदिर पर जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार को अक्षय तृतीय के दिन भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर उनके दर्शन करने के लिए सुबह से लोगों का आना जाना शुरू हो गया।क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज तपती दोपहर में ही मंदिर पहुंच कर दर्शन किया। प्रद्युम्न दीक्षित ने विधिवत आरती पूजा अर्चना किया।जन्मोत्सव का कार्यक्रम शाम से शुरू हो कर देर रात्रि तक चलता रहेगा इस अवसर पर भजन कीर्तन व भगवान परशुराम की आरती बंदना होती रहेगी। जन्मोत्सव में सूबेदार तिवारी, विनय शंकर राय, अखिलेश मिश्र, आशीष तिवारी, राम अवतार चौहान सभासद ,श्रेयस राय,अंकुर मिश्र , राजेश राय ,त्रिवेद तिवारी, सत्यम राय, विजय प्रकाश पाण्डेय,अविनाश प्रजापति,सहित अन्य लोग काफी संख्या में पहुंच कर दर्शन पूजन किए।
