फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र के मुण्डवर गांव में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा शिविर लगाकर क्षेत्रीय किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई।इस दौरान 31किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई।जबकि कुछ किसानों के नाम में त्रुटि होने पर किसानों की केवाईसी कर डाटा ट्रांसफर किया गया।शिविर में गांव के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक किया गया।थोड़ी देर सर्वर समस्या थी फिर पुनः सर्वर चलने लगा इसके चलते 31 किसानों की मौके पर फार्मर रजिस्ट्री हो सकी जबकि कुछ किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए अपने-अपने प्रपत्र जमा किए।इस दौरान शिविर में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक किया गया। फूलपुर राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी मोतीलाल ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य योजनाओं में स्वत: जुड़ जाएंगे।किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव हो सकेगा।किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण आसानी व जल्दी मिल सकेगा और किसान अपनी फसलों,मृदा की स्थिति और कृषि जलवायु परिस्थितियों के अनुसार परामर्श सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।इसलिए सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है। ताकि किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।इस मौके पर आदित्य चौहान,पंचायत सहायक श्रेया चौधरी,ग्राम प्रधान शिवकुमारी,बबलू आदि मौजूद रहे।
