लालगंज ( आजमगढ़, ) स्थानीय नगर मे प्रेमचंद गुप्ता के नूतन आवास पर हलीया लालगंज मिर्जापुर आश्रम के पीठाधीश्वर संत तुलसीदास जी महाराज शिष्यों को प्रवचन दिया गया। प्रवचन मे उन्होंने कहा कि सबके लिए गुरु नहीं है सिर्फ शिष्य के लिए है ।भगवान सबके लिए नहीं है सिर्फ भक्त के लिए है। गुरु सबको विद्या नहीं देते बस विद्यार्थी को ही विद्या देते हैं गुरु की शिक्षा लेने के लिए व्यक्ति के अंदर पात्रता होनी चाहिए साधु, सेवक व दास ही धनुष को तोड़ सकता है। शिष्य के अंदर गुरु का प्रताप आता है जब वह सत्य कार्य करता है ।हित की शिक्षा सिर्फ गुरु ही दे सकता है शिष्य के अंदर वह योग्यता होनी चाहिए जो तनिक भी विचलित ना हो गुरु कृपा होती है तो गुरु राजा नहीं बनता वह गुरु अपनी चरण देते हैं गुरु के चरण से आवाज आती है इसलिए हमेशा गुरु के चरण में रहना चाहिए। आप को नाम जप करना चाहिए जिससे जीव का कल्याण हो सकेगा जहां भगवान की चर्चा होती है वहां पूर्ण प्राप्त हो जाता है ।गुरु को भज कर लोग वैभव प्राप्त करना चाहते हैं। वैभव मनुष्य का शत्रु होता है ।इस अवसर पर प्रेमचंद गुप्त, राजेश शुक्ल, राणा प्रताप सिंह, यशवंत साहू, उमेश चंद्र गुप्त, दशरथ गुप्त, डॉक्टर बीबी सिंह, रामादेवी ,विमला देवी, प्रेमशिला, सहित आदि भक्त उपस्थित रहे।
