लालगंज (आजमगढ )स्थानीय नगर के एक मैरिज हॉल में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन व शुभारम्भ भारतमाता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम को क्षेत्र प्रचारक,पूर्वी उत्तर प्रदेश अनिल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ सनातन मूल्यों को आत्मसात करते हुए भेदभाव रहित समाज की रचना स्थापित करने के लिए विगत सौ वर्षों से अहर्निश कार्य कर रहा है सामाजिक समरसता सभी हिन्दूजन मानस के जीवन में हो, परिवार बिखर रहा है यह संक्रामक स्थिती की ओर बढ़ रहा है हमें संस्कारयुक्त कुटुंब की ओर विशेष ध्यान देना है,समाज स्वच्छता एवं भारत के परम वैभव की यात्रा का नेतृत्व स्वयं करें सरकार को अन्य क्षेत्र में कार्य करने दे। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक दीनानाथ , जिलाप्रचारक आलोक, सुरेश शुक्ल, डॉक्टर ज्वाला प्रसाद, उमाशंकर, अखिलेश, प्रो0 अम्बरीष, गोविंद, संगीता आजाद, अरिमर्दन, विनोद राय, सुनील सिंह, अतुल, चंदन, आदर्श, सुशील सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.सत्यप्रिय ने किया।
