फूलपुर।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर गांव स्थित पक्का पोखरा में मंगलवार को बुजुर्ग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।वह सोमवार को गांव स्थित चौराहा पर घूमने के लिए निकला था।परिजन उसे ढूंढते हुए पोखरा के पास पहुंचे वहां उसकी चुनवटी और चप्पल देखी तो लोग पोखरे के पूर्वी छोर पर पहुंचे जहां उसकी लाश उतराई हुई मिली।देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई लोगों ने शव को बाहर निकाला।उसकी पहचान गांव के अच्छेलाल राजभर के रूप में हुई।उसकी उम्र लगभग 60 थी।सूचना मिलने पर मौके पर एसआई केएम खान पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उसके पांच लड़का और चार लड़की है। मृतक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था।कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि वह शौच के लिए पोखरे के पास गया था।लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उसकी मौत की कारणों से हुई है पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
