फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर पुलिस साइबर ठगी के शिकार एक युवक को पुलिस ने लगभग दो माह बाद 1,19,852 रुपए वापस दिलाने में सफलता पाई है।पुलिस के मुताबिक कनेरी गांव निवासी बबलू विश्वकर्मा 15 जनवरी 26 को अज्ञात व्यक्ति का ऑटो पे का पैसा रिफंड दिलाने का फोन आया था।इसके बाद उसके यूनियन बैंक के खाते से 119,852 रुपए ठगी कर ली। कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है।इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से संबंधित बैंक को भेजा गया और बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क स्थापित किया गया।पुलिस और बैंक के संयुक्त प्रयासों से 15 जनवरी 26 को ठगी की पूरी रकम 1,19,852 की राशि बबलू विश्वकर्मा के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कर दी गई।पैसा वापस करने वाली टीम में एसआई दयानन्द,कम्प्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश कुमार,पूजा पांडेय,ने लोगों से अपील की साइबर ठगों से सावधान रहना होगा।
