फूलपुर आजमगढ़ फूलपूर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव में हुए अवैध कब्जा को बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार राजाराम के नेतृत्व में पुलिस पहुंची।और काफी दिनों से हुए अवैध कब्जा को हटवा दिया।इस कार्रवाई से अवैध कब्जे दारो में हड़कंप मचा हुआ था।फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव में सौरहन आराजी नंबर,161,130 और पोखरी संख्या 160 का उत्तरी भाग की जमीन पर गांव के लोगों ने काफी दिनों से अवैध कब्जा कर लिया था।शिकायत पर गांव के लेखपाल सोनू गिरी, गोपाल राय,प्रदीप सोनी, करुणेश सिंह और राजस्व निरीक्षक बासदेव यादव के साथ एसआई एमके खान के साथ पुलिस टीम और प्रधान जेसीबी लेकर पहुंचे और कब्जा हटवा दिया।नायब तहसीदार राजाराम ने बताया कि नाली संख्या 74 पर भी अवैध कब्जा किया गया जिसकी टीम द्वारा पैमाईश की गई है।अवैध कब्जा धारी को एक सप्ताह के अंदर कब्जा हटने की नोटिस दी गई है।
