लालगंज (आजमगढ़ )स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा फल एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनयन सिंह व अध्यक्षता रामाशंकर शुक्ला उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय करवा कर तिलक एवं बैज लगाकर उनका स्वागत सत्कार किया। अतिथियों के द्वारा अपनी कक्षा एवं वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहनों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले भैया बहनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य डॉ विजय बहादुर सिंह ने किया। परीक्षा फल की घोषणा परीक्षा प्रमुख संजय पाठक एवं उनके सहयोगी विजय यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश गुप्त, कोषाध्यक्ष धर्मराज गुप्त ,सदस्य कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉक्टर राजवंत चौहान ,प्रभात सिंह एवं विद्यालय के सभी आचार्य आचार्या एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
