फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर स्थित श्री रामलीला मैदान से रविवार को शाम पांच बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पद संचलन यात्रा निकाल अनुशासन का संदेश दिया। मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने इस पथ संचलन में भाग लिया यह पथ संचालन रामलीला मैदान से निकल कर रोडवेज, सिनेमा घर,शंकर तिराहा, शनिचर बाजार,पुरानी मिर्चा मंडी,पशु अस्पताल,भारतीय स्टेट बैंक होते हुए पुनःश्रीराम लीला मैदान पहुंची,इस दौरान आगे डीजे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धुन पर संघ के कार्यकर्ता अपनी गणवेश में अनुशासन के साथ चलते हुए निकले।मुख्य वक्ता दीनानाथ ने कहा कि चैत्र नव वर्ष प्रतिपदा तिथि प्रकृति में एक अलौकिक ऊर्जा के स्फुरण का दिन है। आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म हुआ था। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों को नियमित शाखा जाने व परिवार प्रबोधन का संकल्प दिलाया गया।संचालन जिला कार्यवाह विनोद ने किया,सुरक्षा की दृष्टि से पथ संचलन के आगे प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और सब इंस्पेक्टर चल रहे थे।पथ संचलन के साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल,विभाग प्रचारक देने नाथ,जिला प्रचारक राज कुमार,कुलदीप,गौ रक्षक प्रबोधन प्रांत कुटुंब संयोजक घनश्याम,जीतेन्द्र,आकाश सिंह, जिला करवा पंकज,विनोद, बृजेश,नगर संघ चालक अरविंद जगदीश,शैलेंद्र,राजू प्रजापति, अनिल सोनी,अतुल जायसवाल, धीरज,सुनील काली,शिव आदि काफी संख्या में लोग चल रहे थे।
