माहुल(आजमगढ़)। स्थानीय नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद की नमाज शान ए अकीदत के साथ अता की गई। मुस्लिम बंधुओं द्वारा नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी और ईद की मिठास का प्रतीक सिवई की मिठास दिन भर घरों से निकलती रही। माहुल के पवई रोड स्थित ईदगाह पर सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अता हुई। जिसमें माहुल के चेयरमैन लियाकत अली, ए आई एम आई एम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अहरौला ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद, हाजी अकरम खान, अनवर इदरीसी, पूर्व चेयरमैन बदरे आलम भाजपा नेता सलमान कुरैशी ने नमाज अता किया और अल्लाह से लोगों के तरक्की और खुशहाली की दुवा मांगी। इसी तरह क्षेत्र के मोलनापुर में मुशीर अहमद, निजामपुर में पूर्व विधायक अबुल कलाम मखदुमपुर में पूर्व विधायक हाफिज इरशाद ने अपने समर्थकों के साथ नमाज अता किया।।
सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध,
माहुल(आजमगढ़)। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र की हर ईदगाह के पास पुलिस तैनात रही। मिश्रित आबादी माहुल में क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कस्तूभ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अहरौला अमित मिश्र चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ राय पुलिस और पीएसी बल के साथ नमाज के वक्त चक्रमण करते रहे।
शिया समुदाय ने काली पट्टी बांध कर अता की नमाज नहीं मनाया ईद का त्यौहार
माहुल(आजमगढ़)। ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत के ग़म में शिया समुदाय के लोगों के घरों में ईद का त्यौहार नहीं मनाया गया। माहुल के जामा मस्जिद पर लोगो ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर नमाज और कुतबा पढ़ा।।
