फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर नगर स्थित नई मछली मार्केट के पास शुक्रवार को सुबह नौ बजे एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में मिला है। जिसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।इलाज के बाद भी समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है।वह नीले रंग का जींस का पेंट और हल्का बादामी रंग का टीशर्ट पहने हुए है।युवक किन कारणों से बेहोश हुआ है इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।शंका जताई जा रही कि वह कही जहर खुरानी का शिकार हुआ होगा।कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि युवक को फूलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।सोशल मीडिया पर भी फोटो पोस्ट कर पहचान कराई जा रही है।
