फूलपुर आजमगढ़ पशुपालन विभाग की ब्लाक सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन फूलपुर।पशुपालन विभाग की ब्लाक सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशील में पशुपालक किसानों को गोट वैली योजना व सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यशाला में किसानी को पशुओं में होने वाले रोग व उनके उपाय,पशुओं के रख रखाव व योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।प्रशिक्षण कार्यशाला में 200 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी फूलपुर डाक्टर अनिल कुमार सिंह ने पशुपालकों को कृषक बीमा योजना,गोट वैली योजना व प्रदेश सरकार के माध्यम से पशुपालकों के लिए संचालित की जा रही अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों द्वारा गौ शाला से पशु ले जाकर पालने पर उनके खाते में प्रति माह 1500 रुपए दिए जायेंगे।बीमार पशुओं की सेवा के लिए एम्बुलेंस सेवा, और एंडीएलएम योजना की जानकारी दी।पशुधन प्रसार अधिकारी पलथी ने कुक्कुट पालन,बकरी पालन, सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं सहित अनुदान की जानकारी दिया। इस अवसर पर शिवशंकर, राजेश, धर्मेंद्र, सुनील कुमार सहित ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी,और ग्रामीण इलाको से आए काफी संख्या में पशु पालक मौजूद रहे। कार्यशाला में पशुपालक किसानों को गोट वैली योजना व सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यशाला में किसानी को पशुओं में होने वाले रोग व उनके उपाय,पशुओं के रख रखाव व योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।प्रशिक्षण कार्यशाला में 200 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी फूलपुर डाक्टर अनिल कुमार सिंह ने पशुपालकों को कृषक बीमा योजना,गोट वैली योजना व प्रदेश सरकार के माध्यम से पशुपालकों के लिए संचालित की जा रही अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों द्वारा गौ शाला से पशु ले जाकर पालने पर उनके खाते में प्रति माह 1500 रुपए दिए जायेंगे।बीमार पशुओं की सेवा के लिए एम्बुलेंस सेवा, और एंडीएलएम योजना की जानकारी दी।पशुधन प्रसार अधिकारी पलथी ने कुक्कुट पालन,बकरी पालन, सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं सहित अनुदान की जानकारी दिया। इस अवसर पर शिवशंकर, राजेश, धर्मेंद्र, सुनील कुमार सहित ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी,और ग्रामीण इलाको से आए काफी संख्या में पशु पालक मौजूद रहे।
