फूलपुर आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना फूलपुर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह अवगत कराया गया कि दिनांक 08 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर युवकों द्वारा एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर धमकी दी गयी। उक्त सूचना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 90/2026 धारा 70(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट* बनाम 01. शिवम पुत्र सुनील 02. नीरज पुत्र सुबाष 03. विशाल पुत्र लल्लू 04. इन्द्रसेन उर्फ सेन कोटेदार पुत्र योगेन्द्र निवासीगण ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष फूलपुर श्री सच्चिदानन्द यादव मय हमराह द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च 2026 को समय लगभग 01:05 बजे पुलिस टीम द्वारा टेऊगा पावर लोहिया मैदान के पास नोना बस्ती जाने वाले मार्ग के मोड़, ग्राम टेऊगा से मुकदमा उपरोक्त में वांछित तीन अभियुक्तों 01. शिवम भारती पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष 02. नीरज कुमार पुत्र सुबाषचन्द्र निवासी ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष 03. विशाल पुत्र लल्लू निवासी ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ का0 शिवराम सरोज,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ का0 विनोद यादव, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ म0का0 किरण पाल,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ शामिल थे।
