फूलपुर आजमगढ़ आगामी त्योहार शिवरात्रि और रमजान पर शांति व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की बैठक कोतवाली परिसर में सीओ किरन पाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। और इसके बाद सीओ और कोतवाल ने शांति की अपील की।बोले माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान उन्होंने होली, शिवरात्रि व रमजान के त्योहार को लेकर शांति बनाने की अपील की।कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाले फेक खबरों से बचने की सलाह दी। कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।रात दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाएगा।चूंकि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा भी चलेगी।उन्होंने पुलिसकर्मियों को होलिका दहन वाले स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।कोतवाल सच्चिदानंद ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व के मद्देनजर होने वाले भीड़ की विधिवत जानकारी लिया। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस की अवश्य सूचित करे जिससे कि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके।इस मौके पर एसएसआई गंगा राम बिंद,एस आई अजीज खान,आयाज़ खान,हरेन्द्र चौहान,मोहम्मद तारिक,संजय यादव,अतीक अहमद,प्रेमचन्द गिरी,श्रीमती सोनम चौहान,आदि लोग थे।
