आजमगढ 11 फरवरी 2026 भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के बजट को प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं को समर्पित ऐतिहासिक बजट बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह विराट बजट समृद्ध प्रदेश की ठोस आधारशिला है। यह बजट विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का सशक्त रोडमैप है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं का सशक्त दस्तावेज है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रस्तुत इस जनकल्याणकारी बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। ओंकार पाण्डेय ने आगे कहा कि वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा घोषित नई योजनाएं प्रदेश को निवेश, रोजगार और विकास का अग्रणी केंद्र बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।
