लालगंज (आजमगढ़ )स्थानीय नगर में स्थित सेंट जेवियर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले पर्व लोहड़ी बिहू मकर संक्रांति की झलकियां बुधवार को प्रस्तुत किया। नन्हे मुन्ने छात्रों ने भांगड़ा गिद्दा करके पंजाब में मनाए जाने वाले पर्व की प्रस्तुति की कई छात्राओं ने बिहू नृत्य करके असम की याद दिलाई तथा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश व बिहार में मनाए जाने वाले पर खिचड़ी या मकर संक्रांति की झलकियां प्रस्तुत की कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के छात्रों ने पतंग में रंग भरकर अपनी कला का प्रदर्शन किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीणा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति का पर्व आध्यात्मिक विज्ञान से जुड़ा हुआ पर्व है और संपूर्ण भारत में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है यह पर्व हमें प्रसन्नता फसल की प्राप्ति और भगवान सूर्य के उत्तरायण होने की स्थिति में सुख समृद्धि व उल्लास का प्रतीक हैl इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुशांत चंद्र जायसवाल , सपना शर्मा ,वंदना कुमारी, हेमंत श्रीवास्तव सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
